उत्तराखंड में मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की गई है. यात्रा भत्ता अब 60000 से बढ़ाकर 90000 रुपए प्रतिमाह किया गया है. इस तरह 2026 में मंत्रियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है.
उत्तराखंड सरकार एक ओर जहां प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लगातार चुनौतीपूर्ण बताया जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ मंत्रियों को मिलने वाले यात्रा भत्ते में बड़ा इजाफा कर दिया गया है. शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्य के मंत्रियों को यात्रा व्यय के रूप में प्रति माह 60 हजार रुपये की जगह 90 हजार रुपये मिलेंगे. यानी सीधे तौर पर 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
यह निर्णय 29 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है. उत्तराखंड शासन के मंत्री परिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेश में उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है, जिसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है.
इस संशोधन के तहत नियम 4 में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई है. अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री सहित सभी मंत्री उत्तराखंड के भीतर या भारत के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन हेतु की गई यात्राओं पर अब प्रति कैलेंडर माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक का फुल खर्च ले सकेंगे. इससे पहले यह सीमा 60 हजार रुपये निर्धारित थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

