देहरादून: आगामी दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि राहुल गांधी पौड़ी या फिर लैंसडाउन क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं. इस दौरे में राहुल गांधी अग्निवीर को लेकर सैनिक परिवारों के बीच पहुंचकर सभा कर सकते हैं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर लगातार शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता चल रही है. अभी यह तय नहीं हो पाया है कि उनकी सभा कहां पर होगी, लेकिन उनके उत्तराखंड में एक-दो दिन के दौरे को लेकर आलाकमान के साथ हमारी बातचीत लगातार चल रही है. इधर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा फिर से उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं.गणेश गोदियाल ने बताया कुमारी सैलजा का दौरा जून के पहले सप्ताह में तय हो रखा है. इस बीच हमें राहुल गांधी के कार्यालय से यह भी पता चला है कि वो भी उत्तराखंड आने के इच्छुक हैं. जिसको लेकर उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बातचीत लगातार शीर्ष नेतृत्व से चल रही है. गणेश गोदियाल का कहना है कि निश्चित रूप से राहुल गांधी पार्टी के शीर्ष नेता हैं, और पूरा विश्व इस बात को मानने लगा है कि उनकी एक-एक बात सत्य साबित हुई है. उनके उत्तराखंड आने से यहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा. इसलिए हम सब उनके उत्तराखंड आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
- नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी का निलंबन किया रद्द, सालभोजी में रास्ता विवाद भी सुलझा
- उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..बन्द पड़ी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग सदस्य को नोएडा से दबोचा
Friday, June 5

