नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़कोट, उत्तरकाशी के बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकल पीठ ने याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह अंतरिम आदेश जारी किया है. न्यायालय ने इस मामले में शिकायतकर्ता प्रवीण रावत को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई सर्विस रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तय की है.
यह पूरा मामला उत्तरकाशी में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रवीण रावत ने आरोप लगाया था कि नदी किनारे अवैध खनन की सूचना पुलिस को देने के कारण नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल उससे रंजिश पाल ली थी. प्रवीण रावत के अनुसार, जब वह पुलिस और नायब तहसीलदार के संरक्षण (एस्कॉर्ट) में जा रहा था, तब विनोद डोभाल व अन्य ने अपनी स्कॉर्पियो कार से उसकी ऑल्टो कार को जानबूझकर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए.
अदालत में याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठी कहानी बताया. उन्होंने दलील दी कि जिस वाहन से टक्कर मारने का दावा किया जा रहा है. उसकी निरीक्षण रिपोर्ट (इन्स्पेक्शन रिपोर्ट) में किसी भी तरह के नुकसान या दुर्घटना के निशान नहीं मिले हैं, जो
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
- नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी का निलंबन किया रद्द, सालभोजी में रास्ता विवाद भी सुलझा
- उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..बन्द पड़ी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग सदस्य को नोएडा से दबोचा
Friday, June 5

