Author: Ganga News

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर से तबादले हुए हैं. इस बार तबादले देहरादून जिले में किए गए हैं. जिसके तहत एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. साथ ही नई नियुक्तियां कर दी हैं. यह तबादले पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है.जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. साथ ही तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है. पुलिस लाइन से…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत इन दिनों समय से पहले विधानसभा चुनाव की चर्चाओं से गरमाई हुई है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 तक है, लेकिन जनवरी 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ और उसके बाद होने वाली जनगणना को देखते हुए चुनावी टाइमलाइन को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन प्रदेश में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम इन चर्चाओं को लगातार हवा दे रहे हैं.खासकर सत्ताधारी बीजेपी की बढ़ी हुई संगठनात्मक सक्रियता को भी इन अटकलों से जोड़कर देखा…

Read More

मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्करप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह देहरादून से आई पुलिस फ्लीट में मौजूद एक वाहन बौराड़ी क्षेत्र में तेज स्पीड से गुजर रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि चालत ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया। तेज स्पीड पर चल रहे वाहन की वजह से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को अपने आप का बचाव करने के लिए किनारे होना पड़ा।लोगों में भारी गुस्सास्थानीय निवासी की माने तो कार किनारे लेने के बाद भी उनकी कार को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद चालक की लापरवाही…

Read More

नेपाल की हजारों महिलाएं शादी कर भारत आती है, लेकिन उत्तराखंड में इन महिलाओं के सामने अब खासी दिक्कत आने लगी हैं. नागरिकता का मामला तो पहले से ही अटका हुआ था, लेकिन अब एसआइआर के बाद इनके वोटिंग अधिकार भी जाने वाले हैं. उत्तराखंड में नेपाल से भारत का 275 किलोमीटर का खुला बॉर्डर है. इस बॉर्डर पर टिंकर से लेकर बनबसा तक हजारों की आबादी के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं. आज भी यहां दोनों देशों के बीच शादियां आम हैं. आलम यह है की इस बॉर्डर पर हर साल हजारों की संख्या में लड़कियां शादी कर भारत…

Read More

देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बीजेपी में बदलाव दिखने शुरू हो गये हैं. पॉलिटिकल गलियारों में भी इसे लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. कोई इसे बीजेपी की नेक्सट लेवल प्लानिंग बता रहा है तो कोई इसे बीजेपी की घबराहाट के बाद उठाये जा रहे एहतियाती कदम बता रहा है. बात कुछ भी हो मगर उत्तराखंड में बीजेपी की कई नई तस्वीरें तस्दीक कर रही हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून दौरा केवल औपचारिक नहीं था.उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा ने संगठन को हाल ही में रिवाइव…

Read More

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़कोट, उत्तरकाशी के बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकल पीठ ने याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह अंतरिम आदेश जारी किया है. न्यायालय ने इस मामले में शिकायतकर्ता प्रवीण रावत को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई सर्विस रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तय की है.यह पूरा मामला उत्तरकाशी में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रवीण रावत ने आरोप लगाया…

Read More

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एक ही दिन में कुत्तों ने 16 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. सबसे गंभीर मामला तांबाखानी क्षेत्र से सामने आया, जहां एक चार वर्षीय मासूम पर घर के आंगन में घुसकर कुत्ते ने हमला कर दिया. बच्चे की छाती और उंगली पर गहरे घाव आए हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीने से कुत्तो के आतंक के कारण लोग परेशान हैं. लेकिन नगरपालिका और पशुपालन विभाग की ओर…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई यानि आज पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मिलेगा. भगत कोश्यारी को यह सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे, समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है.बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी को ‘भगत दा’ के नाम से जाना जाता है. जो सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और राष्ट्रवादी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं. उन्होंने अपना जीवन जन सेवा और समाज के गरीब व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित…

Read More

देहरादून: डीएवी (पीजी) कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच से कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. जिसके बाद कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद मासूम शर्मा को दो बार बयान लेने के लिए समन भेजे गये. आज हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बयान दर्ज करवाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचे.बता दें 11 अप्रैल को डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा परफॉर्म करने आए थे. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद, मासूम शर्मा ने कथित तौर…

Read More

देहरादून: आगामी दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि राहुल गांधी पौड़ी या फिर लैंसडाउन क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं. इस दौरे में राहुल गांधी अग्निवीर को लेकर सैनिक परिवारों के बीच पहुंचकर सभा कर सकते हैं.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर लगातार शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता चल रही है. अभी यह तय नहीं हो पाया है कि उनकी सभा कहां पर होगी, लेकिन उनके उत्तराखंड में एक-दो दिन के दौरे को लेकर आलाकमान के साथ हमारी बातचीत…

Read More

नैनीताल: उत्तराखंड में हाईकोर्ट से एक पुलिसकर्मी को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 17 जुलाई 2021 से निलंबित पुलिसकर्मी का निलंबन आदेश रद्द कर दिया है. वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में पुलिसकर्मी नरेंद्र की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी निलंबन आदेश को चुनौती दी गई थी.बताया जा रहा है कि याचिकाकर्ता 13 जून 2021 के बाद से बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहा था. याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि निलंबन को अनौपचारिक रूप से और आरोपों को सही ढंग से जांचे बिना…

Read More

उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पटेलनगर (देहरादून) निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर ठगी के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज करायी गयी..शिकायतकर्ता ने बताया कि पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस में तीन पॉलिसियां थी,लेकिन कुछ कारण के चलते मैं पिछले दो साल से जमा नहीं कर पाया था.अक्टूबर 2025 में उसे अज्ञात साईबर ठग द्वारा फोन कर स्वयं को पीएनबी मिडलाइफ का अधिकारी/कर्मचारी बताकर उसकी बन्द पडी पॉलिसियों को फिर से चालू करने और मुनाफे कमाने की बात बताकर अपने हेड बाबू से बात करने को कहा गया.इसके उपरान्त शिकायतकर्ता द्वारा उन…

Read More

उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन ने 4 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है.यह आदेश 3 अप्रैल 2026 को देहरादून से जारी किया गया. जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभागीय कार्यप्रणाली में संतुलन स्थापित करना है.भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादलों और नई तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है. इन तबादलों में खास तौर पर आगामी कुंभ मेला को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी…

Read More

आज लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, ब्रह्मखाल में क्षेत्र के सम्मानित जन-प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर सभी उपस्थित साथियों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना पूर्ण समर्थन एवं आशीर्वाद देने का संकल्प लिया। आप सभी का यह अटूट विश्वास, स्नेह और सहयोग ही मुझे निरंतर क्षेत्र की सेवा हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:श्री प्रवीण नेगी जी (प्रधान – पटारा)श्री मुकेश कुमार जी (प्रधान -…

Read More

🚩 भारतीय जनता पार्टी – युवा मोर्चा, मण्डल ब्रह्मखल 🚩आज दिनांक 31 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष श्रीमान नागेन्द्र चौहान जी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह राणा जी की सहमति एवं मण्डल ब्रह्मखल के अध्यक्ष हिमांशु राणा के परामर्श के उपरांत ब्रह्मखल मण्डल मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है।इस अवसर पर मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।जय हिन्द 🇮🇳 हिमांशु राणा मण्डल मोर्चा अध्यक्ष, ब्रह्मखल

Read More

मेरे प्रिय क्षेत्रवासियों,आप सभी को यह साझा करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष और संतोष हो रहा है कि हमारे भंडारस्यूँ क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा दो अत्यंत महत्वपूर्ण मोटर मार्गों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।विकास की इस नई सौगात में निम्नलिखित कार्य सम्मिलित हैं:1️⃣ कुमारकोट-बागी मोटर मार्ग: इस मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण (Metalling & Tarring) कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही असुविधा से मुक्ति मिलेगी।2️⃣ नालूपानी-पटारा डांग-स्यालना मोटर मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मालनाधार तक नए मोटर मार्ग का…

Read More