एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरुकता संदेश देने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तराखण्ड राज्य की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती समारोह के अवसर पर उत्तरकाशी रामलीला मैदान में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में श्रीमती दमयंती के नेतृत्व में मसीह दिलासा स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा नशे की रोकथाम/दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर आमजन को नशे के प्रति जागरुक किया गया था।
आज 2 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में मसीह दिलासा स्कूल की शिक्षिका श्रीमती दमयंती एवं नुक्कड़ नाटक में अभिनय करने वाले छात्र/छात्राओं का हौसलाअफजाई कर पुरस्कृत किया गया।
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा छात्र/छात्राओं का करियर के प्रति मार्गदर्शन करते हुये बताया गया कि वर्तमान समय अवसरों से भरा हुआ है, बशर्ते युवा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करें और अपनी पढाई पर फोकस रखें। छात्राओं से उनके सामाजिक जीवन से जड़ी समस्याएं जानी गयी तथा किसी भी सहायता हेतु तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी। डायल 112 की जानकारी देते हुये पुलिस सहायता हेतु उक्त नम्बर पर कॉल करने हेतु अवगत करवाया गया।
#uttarkashipoliceuttarakhand #UKPoliceHaiSaath
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

