राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून के सर्जरी विभाग द्वारा 18 एवं 190मार्च को रोबोटिक सर्जरी कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों, विशेष रूप से रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा चिकित्सकों और रेजिडेंट्स को नवीनतम तकनीकी कौशल से परिचित कराना था यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ गीता जैन की देख रख में संपन्न हुआ।
प्रतिभागियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जिकल सिस्टम के संचालन का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अभय कुमार ने रोबोटिक सर्जरी के फायदे बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, शीघ्र रिकवरी एवं बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं चिकित्सकों को नई तकनीकों के साथ अद्यतन रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यशाला में विभाग के सभी सर्जनों, रेजिडेंट डॉक्टरों इंटर्न्स एवं एम बी बी एस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

