मुख्यमंत्री कार्यालय के करीबी माने जाने वाले आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली है
देहरादून: उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. राज्य में शासन स्तर पर सबसे बड़े बदलाव होने की जानकारी मिली है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रदेश में जहां एक तरफ हाल ही में बड़ी संख्या में अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं,
जिसके बाद उन्हें रैंक के हिसाब से नई जिम्मेदारियां मिलनी हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के करीब माने जाने वाले आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली है. इसके बाद गृह और कार्मिक जैसे सबसे अहम विभागों में भी बदलाव सुगबुगाहट है.
साल 2026 में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी: नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड शासन में बड़े प्रशासनिक बदलावों के संकेत साफ तौर पर दिखाई देने लगे हैं. एक ओर जहां कई आईएएस अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन मिला है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर सरकार मंथन कर रही है,
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अधिकारियों के चलते राज्य शासन के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने की स्थिति बन रही है. ऐसे में जनवरी 2026 में उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े फेरबदल की पूरी संभावना जताई जा रही है.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े IAS अफसर को केंद्र में जिम्मेदारी: इन बदलावों में सबसे अहम नाम मुख्यमंत्री कार्यालय के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली का है.
उत्तराखंड कैडर के 2002 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी है. यह नियुक्ति अगले पांच वर्षों अथवा अगले आदेश तक के लिए की गई है.
अभी ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं शैलेश बगौली: फिलहाल शैलेश बगौली उत्तराखंड में गृह और कार्मिक जैसे बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसके अलावा शैलेश बगौली सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं. ऐसे में उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना राज्य शासन में इन अहम विभागों को लेकर बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.
शैलेश बगौली के विभागों के लिए चाहिए नए अधिकारी: गृह और कार्मिक ऐसे विभाग हैं जिनका सीधा संबंध कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक नियंत्रण और मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ा होता है. लिहाजा इन विभागों की जिम्मेदारी आमतौर पर सीनियर और भरोसेमंद अधिकारियों को ही सौंपी जाती है. शैलेश बगौली के केंद्र में जाने की स्थिति में इन दोनों विभागों के लिए नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर सरकार को अहम फैसला लेना होगा.
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी: उधर उत्तराखंड कैडर के एक अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष जोशी भी चर्चा में हैं. हालांकि वह पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन अब उन्हें केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्रालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे यह साफ है कि उत्तराखंड कैडर के अधिकारी केंद्र में भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं.
शासन स्तर पर कुछ और बड़े बदलावों की चर्चा: गौरतलब है कि हाल ही में राज्य शासन में सचिव स्तर पर कई अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. इसके बाद यह माना जा रहा है कि सचिव स्तर पर कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अब नए प्रमोटेड अधिकारियों को सौंपी जा सकती है. इसके अलावा शासन स्तर पर कुछ और बड़े बदलावों की भी चर्चा है.
जिलों में भी प्रशासनिक फेरबदल की संभावना: सिर्फ शासन ही नहीं बल्कि जिलों में भी प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. यहां कुछ जिलों में जिलाधिकारियों के तबादले को लेकर पहले से ही होमवर्क किया जा चुका है. ऐसे में जनवरी 2026 में उत्तराखंड शासन और प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दो अफसर कुंभ मेले के लिए तैनात, देखिये लिस्ट
- गंगा घाटी के कई प्रधानो ने दिया 2027 के लिए विधायक संजय डोभाल को अपना समर्थन
- युवा मोर्चा कि उत्तरी नई टीम…. राणा
- यमनोत्री विधानसभा मेविधायक संजय डोभाल द्वारा विकास कि एक और सौगात
- उत्तराखंड में 15वें वित्त आयोग का अनुदानराशि जारी करने के लिए…..
- देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
- कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
धामी कैबिनेट की आज की बैठक में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, पंचायतीराज, परिवहन, वन और शिक्षा महकमों को लेकर बड़े निर्णय हो सकते हैं - अचानक Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे
- नौ साल बाद हटाए गए कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचारमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पांच नए उद्यमों के बीच का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने विधानमंडल के कुछ संस्थागत में हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा,
मंत्री सतपाल महाराज से सचिवालय, जलागम, एसडीओ उनियाल से तकनीकी शिक्षा एवं भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटा दिए गए हैं। कैबिनेट लाइन आर्या व बोरा बहुगुणा के पास पूर्व की सामुहिक विभाग है।
मंत्री डॉ. नौ साल बाद धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग से हटा दिया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ विभाग की जिम्मेदारी बनी हुई है। त्रिवेन्द्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।
धामी सरकार के मॉडल विस्तार से उनकी स्वास्थ्य महमामा को हटा दिया गया। ऍफ़. आजकल पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के रेस्तरां का विस्तार करने के साथ ही डॉ.
विशेषज्ञ,सहायक अधिकारी की सेवाएं। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां हैं। दुर्गम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।
Wednesday, May 13

