उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के मोरी तहसील क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हो गया. आराकोट बंगाण क्षेत्रांतर्गत ग्राम डामटी-थुनारा में शुक्रवार की मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
आधी रात को अचानक से घर में लगी आग: बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से घर में रखा राशन, नगदी, चार बकरियां, मुर्गे और खरगोश भी जल गए. यह घटना हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा के मकान में हुई. जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि के समय जब सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख गांव वालों ने शोर मचाया.
घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान: ग्रामीणों की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोगों की नींद खुली और वे अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे. मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी तरफ से आग का बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

