देहरादून: उत्तराखंड में आगामी साल 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है. जिसमें अब महज एक साल का ही वक्त बचा है. जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां दमखम से तैयारी में जुटी हुई हैं. उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे की चर्चाएं उठती रही हैं. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही उत्तराखंड राज्य में दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है. जिसको लेकर उत्तराखंड शासन स्तर से कसरत तेज हो गई है.
किसी भी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यही वजह है कि सत्ताधारी पार्टी नेताओं को साधने के लिए चुनाव से पहले नेताओं को दायित्व की सौगात देती है. उत्तराखंड में साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद दो बार दायित्वधारियों की सूची जारी हो चुकी है. ऐसे में जल्द ही एक या दो दायित्वधारियों की सूची और जारी होने की संभावना है.
दरअसल, गोपन विभाग की ओर से सभी विभागों को पत्र भेजकर विभागों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य समेत अन्य पदों की जानकारी मांगी गई है. यही वजह है की संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही दायित्वधारियों की नई सूची जारी हो सकती है.
हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहले भी कई बार इस बात को कह चुके हैं कि दायित्वधारियों की सूची तैयार है. ऐसे में हरी झंडी मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में एक बार फिर उत्तराखंड राज्य में नेताओं को साधने के लिए दायित्वधारियों की सूची जारी हो सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, गोपन विभाग ने विभागों में खाली पदों की जानकारी के लिए विभागों को पत्र भेजा है. ऐसे में रिक्त पदों की जानकारी आने के बाद उत्तराखंड शासन की ओर से नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
इसके पीछे की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायकों और नेताओं की मुलाकात तेज हो गई थी. इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन हो गया है. सीएम धामी के साथ ही तमाम विधायक भी दिल्ली दौरे पर हैं. ऐसे में बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे पर जाने और आज ही वापस देहरादून आने के साथ ही गोपन विभाग की ओर से विभागों को पत्र भेजे जाने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही दायित्वधारियों की नई सूची जारी हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दो अफसर कुंभ मेले के लिए तैनात, देखिये लिस्ट
- गंगा घाटी के कई प्रधानो ने दिया 2027 के लिए विधायक संजय डोभाल को अपना समर्थन
- युवा मोर्चा कि उत्तरी नई टीम…. राणा
- यमनोत्री विधानसभा मेविधायक संजय डोभाल द्वारा विकास कि एक और सौगात
- उत्तराखंड में 15वें वित्त आयोग का अनुदानराशि जारी करने के लिए…..
- देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
- कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
धामी कैबिनेट की आज की बैठक में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, पंचायतीराज, परिवहन, वन और शिक्षा महकमों को लेकर बड़े निर्णय हो सकते हैं - अचानक Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे
- नौ साल बाद हटाए गए कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचारमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पांच नए उद्यमों के बीच का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने विधानमंडल के कुछ संस्थागत में हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा,
मंत्री सतपाल महाराज से सचिवालय, जलागम, एसडीओ उनियाल से तकनीकी शिक्षा एवं भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटा दिए गए हैं। कैबिनेट लाइन आर्या व बोरा बहुगुणा के पास पूर्व की सामुहिक विभाग है।
मंत्री डॉ. नौ साल बाद धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग से हटा दिया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ विभाग की जिम्मेदारी बनी हुई है। त्रिवेन्द्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।
धामी सरकार के मॉडल विस्तार से उनकी स्वास्थ्य महमामा को हटा दिया गया। ऍफ़. आजकल पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के रेस्तरां का विस्तार करने के साथ ही डॉ.
विशेषज्ञ,सहायक अधिकारी की सेवाएं। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां हैं। दुर्गम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।
Wednesday, May 13

