अंतरधार्मिक प्रेम संबंध में उत्पन्न खतरे से चिंतित एक प्रेमी जोड़े की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पुलिस प्रशासन को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। अवकाशकालीन न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की एकलपीठ ने मामले में राज्य सरकार सहित विपक्षियों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को भी कहा है। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।
युवती मुस्लिम, युवक सिख, लंबे समय से संबंध, शादी की तैयारी
याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि दोनों अलग-अलग समुदायों से आते हैं, लेकिन लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे दोनों बालिग हैं, अपना भविष्य खुद तय करने में सक्षम हैं और विवाह का निर्णय परस्पर सहमति से ले रहे हैं।
परिजनों की नाराजगी से बढ़ा खतरा, पुलिस से भी नहीं मिली सुरक्षा
युवती के स्वजन इस संबंध से सहमत नहीं, जिसके चलते जोड़े के अनुसार उनके सामने जानमाल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने सुरक्षा के लिए एसएसपी ऊधमसिंह नगर को आवेदन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई संरक्षण मुहैया नहीं कराया गया।
राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा—दोनों बालिग, विवाह पर कोई आपत्ति नहीं
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि दोनों युवक-युवती वयस्क हैं और यदि वे विवाह करना चाहें तो शासन को इससे कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि प्रेमी जोड़े की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
एसएसपी ऊधमसिंह नगर और रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराएं।
राज्य सरकार व अन्य विपक्षियों को चार सप्ताह में अपना पक्ष दर्ज करना होगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब याचिकाकर्ता बालिग हैं और स्वेच्छा से अपना भविष्य तय कर रहे हैं, तो उनकी सुरक्षा राज्य का दायित्व है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

