मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इनमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव रहे जिन पर मंत्रिमंडल ने सहमति जता दी है. राज्य में संचालित अटल आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना को लेकर निर्णय लिया गया है.
कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर: इसके तहत अटल आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड पर और गोल्डन कार्ड योजना हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएगी. इसके साथ ही राज्य सरकार ने नेचुरल गैस पर लिए जाने वाले वैट की दर को 20 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने का निर्णय लिया है. कैबिनेट बैठक के बाद प्रमुख सचिव आवास विभाग आर मीनाक्षी सुंदरम ने महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में बताया
कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया. ताकि हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके
धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों से सेब की खरीद उद्यान विभाग द्वारा की जाएगी. 51 रुपए प्रति किलो की दर से रॉयल डिलीशियस सेब और 45 रुपए की दर से रेड डिलीशियस सेब की खरीद की जाएगी
संस्कृति विभाग के तहत उत्तराखंड में वृद्ध विभिन्न कलाकारों एवं लेखकों को मिलने वाली मासिक पेंशन की धनराशि को 3000 से बढ़कर 6000 किया गया
आवास विभाग में ईज़ ऑफ डूइंग के तहत भारत सरकार ने जो डायरेक्शन दिए थे, उसके तहत जो निम्न जोखिम वाले भवन हैं, वो अब एंपैनल आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणित कर पास करवा सकते हैं. यह प्रस्ताव विचलन से पारित हो गया था. ऐसे में मंत्रिमंडल ने इस पर सहमति जता दी है
कंप्लायंस बर्डेन को कम करने के लिए साथ ही व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन किये गए थे. जिसके तहत एमएसएमई यूनिट और इंडस्ट्री यूनिट के ग्राउंड कवरेज को बढ़ाया गया है
रेशा विकास परिषद के ढांचे में किया गया संशोधन. तकनीकी प्रवृत्ति के स्टाफ, अब ऑप्शनल के बजाय आउटसोर्स के जरिए रखे जाएंगे
सिंचाई और PWD के वर्ग चार्ज कर्मचारियों की वर्क चार्ज सेवा अवधि को पेंशन के लिए गणना करने का निर्णय लिया गया है
अटल आयुष्मान योजना एवं आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना को लेकर लिया गया निर्णय. अटल आयुष्मान योजना इंश्योरेंस मोड पर संचालित की जाएगी. गोल्डन कार्ड योजना हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएगी. 5 लाख से नीचे वाले क्लेम के लिए इंश्योरेंस मोड संचालित किया जाएगा. 5 लाख से ऊपर क्लेम ट्रस्ट मोड पर संचालित किया जाएगा. ट्रस्ट में कर्मचारियों की ओर से दिए जाने वाले अंशदान में करीब 250 से 450 रुपए तक की बढ़ोत्तरी होगी
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा संशोधन नियमावली, 2025 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा संशोधन नियमावली
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा संशोधन नियमावली, 2025 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी
एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए उम्र को 50 साल से बढ़कर 62 किया गया
स्वामी राम कैंसर हॉस्पिटल में चार पदों का सृजन किया गया
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में समान काम- समान वेतन के मामले को उप समिति को रेफर किया गया
जो डॉक्टर दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र में काम कर रहे स्पेशलिस्ट क्लीनिकल डॉक्टर्स हैं, उनको 50 फीसदी अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

