उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एक ही दिन में कुत्तों ने 16 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. सबसे गंभीर मामला तांबाखानी क्षेत्र से सामने आया, जहां एक चार वर्षीय मासूम पर घर के आंगन में घुसकर कुत्ते ने हमला कर दिया. बच्चे की छाती और उंगली पर गहरे घाव आए हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीने से कुत्तो के आतंक के कारण लोग परेशान हैं. लेकिन नगरपालिका और पशुपालन विभाग की ओर से अभी तक इसको रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए हैं.
जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पिछले दो महीनों से रोजाना 8 से 10 लोग डॉग बाइट के मामलों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं. जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही दस अन्य पीड़ित लोग भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे. तांबाखानी निवासी गौरव ने बताया कि, उनका चार वर्षीय बेटा दिव्यांश घर के आंगन में खेल रहा था. तभी अचानक मोहल्ले में हर दिन घूमने वाले एक कुत्ता आंगन में घुसा. उसने मासूम की छाती और उंगली पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसके बाद परिजनों ने किसी प्रकार मासूम को कुत्ते से छुड़ाकर आनन-फानन में अस्पताल ले आए. वहां पर उसका उपचार चल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
- नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी का निलंबन किया रद्द, सालभोजी में रास्ता विवाद भी सुलझा
- उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..बन्द पड़ी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग सदस्य को नोएडा से दबोचा
Friday, June 5

