देहरादून: डीएवी (पीजी) कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच से कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. जिसके बाद कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद मासूम शर्मा को दो बार बयान लेने के लिए समन भेजे गये. आज हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बयान दर्ज करवाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचे.
बता दें 11 अप्रैल को डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा परफॉर्म करने आए थे. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद, मासूम शर्मा ने कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति का जिक्र करते हुए मंच से गालियां दीं. हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने हस्तक्षेप किया. उन्हें शांत करने की कोशिश की. जिसके बाद छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी और अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया.
इसमें सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता (धारा 296), महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना (धारा 79), और आपराधिक धमकी (धारा 351) जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. साथ ही विवाद बढ़ने पर मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर अपने गुस्से को बेकाबू बताते हुए माफी मांगी. घटना की सफाई भी दी थी.
मुकदमा दर्ज होने के बाद दून पुलिस ने हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के बयान लेने के लिए दो बार नोटिस भेजा, लेकिन मासूम शर्मा कार्यक्रमों की व्यस्तता बताते हुए नहीं पहुंचे. जिसके बाद आज मासूम शर्मा खानपुर विधायक उमेश शर्मा के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे.
खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने बताया मासूम शर्मा के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसके संबंध में बयान होने थे. आज वे बयान करवाने आये थे. उन्होंने कहा यह कानून की प्रक्रिया है. सभी को कानून का पालन करना चाहिये.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
- नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी का निलंबन किया रद्द, सालभोजी में रास्ता विवाद भी सुलझा
- उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..बन्द पड़ी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग सदस्य को नोएडा से दबोचा
Friday, June 5

