उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन ने 4 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है.यह आदेश 3 अप्रैल 2026 को देहरादून से जारी किया गया. जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभागीय कार्यप्रणाली में संतुलन स्थापित करना है.
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादलों और नई तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है. इन तबादलों में खास तौर पर आगामी कुंभ मेला को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.
आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इन दोनों अधिकारियों पर कुंभ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी होगी. श्वेता चौबे को टिहरी का एसएसपी बनाया गया है.


