Close Menu
The Ganga NewsThe Ganga News
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
  • उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
  • बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
  • बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
  • उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए
  • उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
  • उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
  • नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी का निलंबन किया रद्द, सालभोजी में रास्ता विवाद भी सुलझा
  • उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..बन्द पड़ी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग सदस्य को नोएडा से दबोचा
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
The Ganga NewsThe Ganga News
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
The Ganga NewsThe Ganga News
Home » देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
उत्तराखण्ड

देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Ganga NewsBy Ganga NewsMarch 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून में ओवरटेक को लेकर कार सवारों का खूनी खेल: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसका खामियाजा एक निर्दोष राहगीर को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा. मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया. आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए चलाई गई गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को जा लगी. उस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई.

एक कार सवारों ने दूसरे कार सवारों पर की फायरिंग: पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे की है. कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया. एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

आगे निकली कार का टायर पंक्चर करने को की फायरिंग: प्राथमिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते यह मामूली विवाद झड़प में बदल गया. आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के उद्देश्य से उसके टायरों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

स्कॉर्पियो सवारों की चलाई गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड फौजी अफसर को लगी: इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. रिटायर्ड ब्रिगेडियर 70 साल के थे. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

फायरिंग से बचकर भाग रहे फॉर्च्यूनर सवारों को दुर्घटना के बाद भी पीटा गया: घटना के दौरान फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें उनके साथियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार अराजक तत्व फरार: वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है. संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है. इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Ganga News
  • Website

Related Posts

बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा

June 5, 2026
Read More

उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट

June 5, 2026
Read More

बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने

June 3, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

3 दिन तक इस जिले में रहेंगे 13 स्कूल बंद

December 20, 2024

देहरादून जिला प्रशासन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की छुट्टी के आदेश क्यों किए जारी, देखिए कारण

December 28, 2024

मुख्यमंत्री ने भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया।

November 25, 2024

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के 44 ग्रेजुएट्स युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

December 13, 2024

The Ganga News is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Editor: Sonam Rawat
Address: 33 Dunda Mason, Genwala, PO: Geonla
Uttarkashi, Uttarakhand, India 249152
Email Us: ganganews39@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा

June 5, 2026

उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट

June 5, 2026

बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने

June 3, 2026
Most Popular

बजट 2026: ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री जल मिशन की मंजूरी, 3500 करोड़ के अलावा अतिरिक्त राशि

February 2, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

February 7, 2026

फिर आया कोर्ट को मेल
आपको बता दें कि डीज़ डे भी कोर्ट को एक मेल आया था जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

February 19, 2026
© 2026 The Ganga News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?