: SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस.
पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में..
किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 09 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना..अभियान के दौरान पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में..
लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन.. 469 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन…नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 12250 /- ₹ का जुर्माना
यह भी पढ़ें 👉 बड़ा खुलासा: नगर निगम रिकार्ड ऑफिस से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी का दून पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश..शातिर अभियुक्त गिरफ्तार..रिकॉर्ड दस्तावेजों को चोरी कर राजपुर की बेशकीमती ज़मीन भूमाफियाओं के नाम चढ़ाकर करोडों के वारे-न्यारे का प्रयास..
देहरादून :अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 12/03/2026 को पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर के चौकी लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 469 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 09 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहे 49 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 12250 रू0 का जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
- SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
- दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
- गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल, चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
- शिक्षा निर्देशक पर हमलों के विरोध में दो दिवस कार्य निष्कासन, काली पट्टी स्ट्रिप्स का प्रदर्शन
- विक्रम शर्मा हत्याकांड का रॉकेट, जिम से मिली स्टिलेटोस की साजिश रची गई थी
- महाकुंभ 2027 हरिद्वार में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
- रोपवे बोर्ड को गति देने हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गई
- मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यलाओं की सुरक्षा के लिए sop होंगी जारी
Saturday, March 14

