मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए 14.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गुनियालगांव स्थित सामुदायिक भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देहरादून-किमाड़ी-लंबीधार-कार्ट मेकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग (एसएच-79) के किमी 1 से 24 तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में चौड़ीकरण, अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन और सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों योजनाओं का शुभारंभ शीघ्र ही मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में गैस के लिए अब नई व्यवस्था; प्लांटों से नहीं, होम स्टार्टअप्स से प्राप्त गैसें
- उत्तराखंड में एनसीईआरटी की नकली किताब का भंडाफोड, मोटोरोला लाख की किताब बरामद
- सीएम धामी ने रविवार को नगला तराई और हेलीपैड के दौरान खटीमा यात्रा की, समाजवादी पार्टी के नेता और जनता से मुलाकात की
- तत्कालीन देहरादून SSP जन्मेजय खंडूरी और SO नरेंद्र के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, जानिए मामला
- उत्तराखंड के दो आईपीएस पहुंचे हाईकोर्ट, आईजी से डीआईजी बनाकर भेजे गए थे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
- कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
- SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
- दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
- गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल, चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
Monday, March 16

