राजधानी देहरादून में एक और हत्या का मामला सामने आया है। बसंत विहार इलाके में एक व्यक्ति को उसी के दोस्तों ने बेसबॉल से मारकर मौत के घाट उतार दिया और शव हरिद्वार की तरफ फेंककर आ गए। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर शव की तलाश शुरू कर दी है
दरअसल बसंत विहार थाना इलाके में पुलिस के पास एक शख्स की गुमशुदमी रिपोर्ट हुई। जांच की गई तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो गई है। नशे में धुत तीन युवकों ने उसकी बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं। हालांकि, पुलिस को अभी तक लाश नहीं मिली है ।
जानकारी के अनुसार, दिगंबर धीमान के खिलाफ 2021 में बसंत विहार थाने में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दिगंबर धीमान को जमानत भी मिल गई थी। 9 फरवरी को दिगंबर धीमान की देहरादून कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए वो अपने पिता के साथ 9 फरवरी को कोर्ट गया था, वहां रजिस्टर में उसके साइन भी हैं, लेकिन किसी कारण उसकी पेशी नहीं हो पाई। कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर धीमान ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वो शाम तक घर वापस आ जाएगा। लेकिन देर शाम तक भी वो घर नहीं लौटा।
11 फरवरी को दिगंबर धीमान के पिता ने देहरादून नगर कोतवाली में बेटे के गुमशुदगी की जानकारी दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच और लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, दिगंबर की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी और उसका शव भी ठिकाने लगा दिया था। पेशी के बाद दिगंबर धीमान ने अपने पिता को घर भेज दिया और रेसकोर्स इलाके में अपने दोस्तों के पास चला गया। वहीं एक पार्टी में दिगंबर धीमान और उसके तीन दोस्तों ने रात में शराब पी। नशे में चारों की किसी बात पर बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। तीनों दोस्तों ने दिगंबर धीमान को बेसबॉल बैट से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों दोस्त घबरा गए और शव को टैक्सी से हरिद्वार लेकर गए जहां शव को ठिकाने लगा दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
- SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
- दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
- गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल, चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
- शिक्षा निर्देशक पर हमलों के विरोध में दो दिवस कार्य निष्कासन, काली पट्टी स्ट्रिप्स का प्रदर्शन
- विक्रम शर्मा हत्याकांड का रॉकेट, जिम से मिली स्टिलेटोस की साजिश रची गई थी
- महाकुंभ 2027 हरिद्वार में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
- रोपवे बोर्ड को गति देने हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गई
- मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यलाओं की सुरक्षा के लिए sop होंगी जारी
Saturday, March 14

