देहरादून: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है. उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे. सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों में अपना विरोध प्रदर्शन और हड़ताल ख़त्म की थी. अब सरकार ने अप्रैल कर्मचारियों के लिए समान वेतन समान कार्य के लिए आखिरकार आदेश कर दिए गए हैं. कोर्ट के आदेशों के क्रम में सरकार ने यह फैसला लिया है.
सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड शासन की ओर से यह आदेश जारी किया है. इस आदेश में 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट रखा गया है. शासन से जारी आदेश के अनुसार अकुशल क्रमिक का वेतन लेवल वन , अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन लेवल टू , कुशल कर्मी का लेवल चार, उच्च कुशल का लेवल सात और अधिकारी वर्ग को लेवल 10 की बेसिक सैलरी में अनुमन्य की गई है.


