रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई कई वीआईपी आने दिनों में हरिद्वार का दौर करेंगे. ये सभी दिग्गज ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे. ये समारोह 4 फरवरी से शुरू होकर तीन दिन चलेगा. जिसमें देशभर की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी.
हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक और पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में विग्रह मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा. उत्तरी हरिद्वार में तीन दिनों तक यह कार्यक्रम कार्यक्रम चलेगा. जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई वीआईपी हस्तियां शामिल होंगी.
जूना पीठाधीश्वर एवं भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में 4, 5 और 6 फरवरी को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. 4 फरवरी को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. उसी दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शाम को भजन संध्या आयोजित होगी. जिसमें प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री शोवना नारायण और प्रख्यात भजन गायक सुजीत ओझा भी शिरकत करेंगे.
5 फरवरी को धर्मसभा और संत सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसमें देशभर के तमाम बड़े संत महात्मा और धर्माचार्य शामिल होंगे. संत सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंहा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार भी सम्मिलित होंगे. उसी दिन शाम को भजन संध्या में बनारस घराने की गायिका सुनंदा शर्मा अपने मधुर स्वर उकेरेंगे.
6 फरवरी को ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की समाधि पर उनकी मूर्ति की स्थापना की जाएगी. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी. स्वामी अवधेशानंद गिरी ने बताया भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट की ओर से समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी के डा अनुज सिंघल और डॉ तारा सिंघल को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दो अफसर कुंभ मेले के लिए तैनात, देखिये लिस्ट
- गंगा घाटी के कई प्रधानो ने दिया 2027 के लिए विधायक संजय डोभाल को अपना समर्थन
- युवा मोर्चा कि उत्तरी नई टीम…. राणा
- यमनोत्री विधानसभा मेविधायक संजय डोभाल द्वारा विकास कि एक और सौगात
- उत्तराखंड में 15वें वित्त आयोग का अनुदानराशि जारी करने के लिए…..
- देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
- कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
धामी कैबिनेट की आज की बैठक में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, पंचायतीराज, परिवहन, वन और शिक्षा महकमों को लेकर बड़े निर्णय हो सकते हैं - अचानक Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे
- नौ साल बाद हटाए गए कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचारमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पांच नए उद्यमों के बीच का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने विधानमंडल के कुछ संस्थागत में हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा,
मंत्री सतपाल महाराज से सचिवालय, जलागम, एसडीओ उनियाल से तकनीकी शिक्षा एवं भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटा दिए गए हैं। कैबिनेट लाइन आर्या व बोरा बहुगुणा के पास पूर्व की सामुहिक विभाग है।
मंत्री डॉ. नौ साल बाद धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग से हटा दिया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ विभाग की जिम्मेदारी बनी हुई है। त्रिवेन्द्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।
धामी सरकार के मॉडल विस्तार से उनकी स्वास्थ्य महमामा को हटा दिया गया। ऍफ़. आजकल पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के रेस्तरां का विस्तार करने के साथ ही डॉ.
विशेषज्ञ,सहायक अधिकारी की सेवाएं। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां हैं। दुर्गम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।
Wednesday, May 13

