डाकपत्थर की ओर से एक तेज रफ्तार कार विकासनगर की ओर आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित दुकानों की ओर घुस गई। कार ने दुकानों के बाहर रखे मिट्टी के दिए,
अन्य सामान, फास्ट फूड सेंटर के काउंटर और बाइकों को टक्कर मार दी। उसके बाद नशे में धुत दो युवक दुकानदारों पर कांच की बोतल फेंकने लगे।
कोतवाली क्षेत्र की डाकपत्थर रोड पर शनिवार रात को एक कार ने दुकान के बाहर काउंटर और बाइकों को टक्कर मार दी। नशे में धुत कार सवार युवकों ने दुकानदारों पर कांच की बोतलों से हमले किए। कार सवार जीवनगढ़ निवासी अंशुल चौहान ने राह चलते लोगों को रोक कर उनको पीटना शुरू कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। चौकी प्रभारी की वर्दी पर लगे स्टार नोच लिए। पुलिसकर्मी युवक को बड़ी मुश्किल से काबू कर बाजार चौकी लेकर आए। दो अलग-अलग तहरीर के आधार पर अंशुल चौहान और पहाड़ी गली निवासी केशव चावला के खिलाफ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार डाकपत्थर की ओर से एक तेज रफ्तार कार विकासनगर की ओर आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित दुकानों की ओर घुस गई। कार ने दुकानों के बाहर रखे मिट्टी के दिए, अन्य सामान,
फास्ट फूड सेंटर के काउंटर और बाइकों को टक्कर मार दी। उसके बाद नशे में धुत दो युवक दुकानदारों पर कांच की बोतल फेंकने लगे। इस दौरान संजय यादव की पत्नी रीना यादव घायल हो गईं, एक बुजुर्ग समेत अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
उसके बाद अंशुल चौहान और आक्रामक हो गया, उसने अपनी शर्ट उतार दी और राह चलते लोगों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोक कर उनको पीटने लगा। उसने करीब 15 लोगों के साथ मारपीट की। इस बीच सूचना पर चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को काबू करने का प्रयास किया,
लेकिन वह पुलिसकर्मियों को ही पीटने लगा। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी मयंक त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी अंशुल चौहान ने उनकी वर्दी पर लगे स्टार नोच लिए। चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी दोनों युवकों को धकियाते हुए चौकी की ओर लाने लगे। इस बीच भी आरोपी हाथापाई करने पर उतारु था।
सूचना पर सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर सनोज कुमार और कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मी भी चौकी पर आ गए।डाकपत्थर रोड निवासी पीड़ित रीना यादव और मंडी चौक निवासी चरणजीत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।
सांप्रदायिक तनाव की आशंका के चलते फूले पुलिस के हाथ पांव
रीना यादव संजय यादव की पत्नी हैं। संजय यादव पर जम्मू कश्मीर के मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगा था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। उसके बाद रीना यादव ने रुद्र सेना और अन्य संगठनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दी थी। उन्होंने मुस्लिम युवकों पर अभद्र इशारे करने और उनका हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाया था।
उन्होंने कहा था उनके पति के विरोध करने के बाद हुए झगड़े में आसपास के लोग शामिल हो गए थे। रीना यादव के साथ मारपीट की घटना से सांप्रदायिक तनाव की आशंका के चलते घटनास्थल और चौकी में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए थे, हालांकि बाद में पता चला कि दोनों युवक हिंदू हैं।
चौकी में भी चरणजीत से की अभद्रता
चौकी पर शिकायत देने के दौरान आरोपी अंशुल चौहान ने पीड़ित चरणजीत से अभद्रता की। उसने आपत्तिजनक टिप्पणी तक कर दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जमकर धमकाया, लेकिन वह किसी की सुनने के लिए तैयार ही नहीं था।
साथ ही घटना के बाद बाजार चौकी पर व्यापारियों और अन्य लोगों का हुजूम लग गया। विवाद की आशंका के चलते पुलिस भी सतर्क थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने लोगों को चौकी परिसर से लोगों को लौटा दिया।
घटना के बाद लोगों में डर का माहौल
आमतौर पर विकासनगर में इस तरह के गुंडई के मामले सामने नहीं आते हैं। यह पहला मामला है जब किसी व्यक्ति ने बिना मतलब राह चलते लोगों को पीटा। काबू करने आए पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया।
बाजार में मौजूद लोगों का कहना था कि अब सड़क पर भी चलना सुरक्षित नहीं लग रहा है। नशे में धुत अंशुल चौहान को रास्ते में जो मिल रहा था वह उसी को पीट रहा था। सड़क पर जगह-जगह खून के दाग हैं। खून भी उन लोगों का है जो न आरोपी को जानते थे न उन्होंने उसका विरोध किया। वह केवल उसके सामने से गुजर रहे थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दो अफसर कुंभ मेले के लिए तैनात, देखिये लिस्ट
- गंगा घाटी के कई प्रधानो ने दिया 2027 के लिए विधायक संजय डोभाल को अपना समर्थन
- युवा मोर्चा कि उत्तरी नई टीम…. राणा
- यमनोत्री विधानसभा मेविधायक संजय डोभाल द्वारा विकास कि एक और सौगात
- उत्तराखंड में 15वें वित्त आयोग का अनुदानराशि जारी करने के लिए…..
- देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
- कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
धामी कैबिनेट की आज की बैठक में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, पंचायतीराज, परिवहन, वन और शिक्षा महकमों को लेकर बड़े निर्णय हो सकते हैं - अचानक Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे
- नौ साल बाद हटाए गए कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचारमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पांच नए उद्यमों के बीच का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने विधानमंडल के कुछ संस्थागत में हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा,
मंत्री सतपाल महाराज से सचिवालय, जलागम, एसडीओ उनियाल से तकनीकी शिक्षा एवं भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटा दिए गए हैं। कैबिनेट लाइन आर्या व बोरा बहुगुणा के पास पूर्व की सामुहिक विभाग है।
मंत्री डॉ. नौ साल बाद धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग से हटा दिया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ विभाग की जिम्मेदारी बनी हुई है। त्रिवेन्द्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।
धामी सरकार के मॉडल विस्तार से उनकी स्वास्थ्य महमामा को हटा दिया गया। ऍफ़. आजकल पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के रेस्तरां का विस्तार करने के साथ ही डॉ.
विशेषज्ञ,सहायक अधिकारी की सेवाएं। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां हैं। दुर्गम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।
Wednesday, May 13

