

आज कुंड की जातर बसंत मेला–2026 की प्रथम बैठक गंगनानी में माननीय अध्यक्ष श्री Ramesh Chauhanजी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में मेले को भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु रवाईं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस से सुझाव आमंत्रित किए गए।
इस अवसर पर माननीय सदस्य जिला पंचायत श्री विजय बांधनी जी, श्रीमती कविता शाह जी, दीपेंद्र कोहली जी, माननीय प्रतिनिधि जिला पंचायत श्री सरत चौहान जी, श्री रोहित जुड़ियाल जी, श्री भगत रावत जी, श्री संजय थपलियाल जी, श्री अनिल नेगी जी,
साथ ही उपजिलाधिकारी बड़कोट, क्षेत्राधिकारी बड़कोट, नौगांव ब्लॉक के सम्मानित जनप्रतिनिधि, माननीय ग्राम प्रधान, माननीय सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं नंदगांव के ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी उपस्थितजनों ने मेले को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से युक्त बनाने हेतु अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए !

