देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के चार नेताओं को हाईकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को नागालैंड, ऋषिकेश से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला को नागालैंड जबकि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और अल्मोड़ा से विधायक मनोज तिवारी को उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक बनाया गया है.
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से बिहार, उत्तर प्रदेश ,नागालैंड, गोवा ,मणिपुर मेघालय राज्यों के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यह चारों नेता नागालैंड और उत्तर प्रदेश मे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को पूरी करवाएंगे. उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने बताया राहुल गांधी की संगठन सृजन कार्यक्रम की जो सोच है, उसी पर आधारित पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रत्येक राज्यों के जिलों में कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करने के बाद की जा रही है.
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने बताया इस कार्यक्रम के तहत ऐसे लोगों की नियुक्ति की जा रही है जिन्हें जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं. उन्होंने कहा उत्तराखंड ऐसा चौथा राज्य रहा है जहां संगठन सृजन की प्रक्रिया शुरू की गई थी. उसी तर्ज पर अन्य राज्यों में भी इसी तरह की प्रक्रिया शुरू होनी है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिन छह राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है, उस सूची में उत्तराखंड कांग्रेस के चार नेताओं को जगह मिलना गर्व का विषय है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

