महाराज ने कहा हमारी प्राथमिकता में है ‘स्यूसी झील’ परियोजना
बालाजी टाइम्स न्यूज पौड़ी । प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा है कि ‘स्यूसी झील’ जनपद पौड़ी गढ़वाल जिले में नयार नदी पर प्रस्तावित सात झीलों में से एक है और यह हमारी प्राथमिकता में है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
श्री महाराज ने बताया कि ‘स्यूसी झील’ एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके निर्माण से आस-पास के विभिन्न गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इसका उद्देश्य पर्यटन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा देना है। स्यूसी झील सहित अन्य झीलों (जैसे सतपुली झील) पर कार्य प्रगति पर है और ये क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
श्री महाराज ने कहा कि पौड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार देना और स्थानीय लोगों को सिंचाई व पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। जनपद में आईआईटी रुड़की द्वारा डिज़ाइन की गई सात झीलें बनाई जा रही हैं, जिनमें से ल्वाली झील तैयार है और सतपुली झील पर काम चल रहा है। जबकि स्यूसी झील के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्यूसी झील क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी पहल हैं जो कि निकट भविष्य में पौड़ी को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगी। क्षेत्र में झीलों के निर्माण से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इनसे कृषि और स्थानीय आबादी के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

