भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने गृह सचिव को लिखा पत्र,
देहरादून,25 दिसंबर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसी सामग्री को तत्काल हटाया जाए और आगे इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए।
इस संबंध में गौतम ने उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली को पत्र लिखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों को स्पष्ट निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर झूठी और भ्रामक सामग्री फैलाकर उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
पत्र में गौतम ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी ऑडियो और वीडियो तैयार किए गए हैं, जिन्हें वायरल कर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह असत्य, दुर्भावनापूर्ण और कानून के दायरे में आने वाला मामला बताया है।
यह विवाद हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला उर्मिला सनावर के वायरल वीडियो और ऑडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ। इन सामग्रियों में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कुछ आरोप लगाए और ‘गट्टू’ नाम के व्यक्ति की पहचान उजागर करने का दावा भी किया।
इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है, जो सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में हो।वहीं भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए उर्मिला सनावर की भूमिका को संदिग्ध करार दिया है और पार्टी को इससे अलग बताया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

