
उत्तरकाशी में देवभूमि रजत उत्सव एवं शीतकालीन चारधाम यात्रा कार्यक्रम में देवतुल्य जनता को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड की झलक देखने को मिली। उत्तरकाशी आने वाले पर्यटकों से आग्रह है कि वे इस उत्सव में सम्मिलित होकर विकसित उत्तराखंड की यात्रा का हिस्सा अवश्य बनें।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण में योगदान देने वाले अमर बलिदानियों को नमन करने के साथ ही उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी को भी नमन किया साथ ही पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस हेतु प्रदेश में आध्यात्मिक टूरिज्म के साथ ही वेलनेस, योग और साहसिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक सुखद अनुभवों को अपने साथ लेकर जाएं।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Suresh Singh Chauhan जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान जी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण. केदार रावत नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान पूर्व प्रमुख डॉ शैलेन्द्र कोहली विनीता रावत पूर्व उपाध्यक्ष डॉ विजय वडोनी महावीर नेगी डॉ जगमोहन रावत जिलाधिकारी प्रशांत आर्या पुलिस अधिक्षक कमलेश उप्पद्याय आदि

