मनरेगा मजदूरी जमा होने के मामले में विधायक ने लगाया बदनाम करने की साजिश का आरोप 👍😱😲
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सामने आए मनरेगा (MGNREGA) मजदूरी भुगतान के मामले में विधायक ने स्पष्ट किया है कि उनके बैंक खाते में किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ है और न ही इसकी उन्हें कोई पूर्व जानकारी थी।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा, “कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा व्यक्ति विशेष के इशारे पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर मेरी सामाजिक और राजनीतिक छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। यह सब मेरे संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से ही आया। मेरे खाते में कोई लेन-देन नहीं हुआ है।”
इस प्रकरण में विधायक ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरी घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया।
गौरतलब है कि हाल ही में मनरेगा पोर्टल पर विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी के बैंक खातों में मजदूरी राशि जमा होने की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई थी। विधायक की ओर से की गई शिकायत के बाद अब सभी की नजरें जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
#Purola #uttarkashidiaries #ManregaScam #uttarakhand
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

