कई अन्य बड़े नशा तस्कर भी है दून पुलिस के निशाने पर, जेल जाना तय::SSP
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मिशन ’’ ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 ’’ के अन्तर्गत दून पुलिस की बडी कार्यवाही….अभियुक्त लगातार मादक पदार्थाे की तस्करी मेें था सक्रिय….पूर्व में कई बार एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधि0, गैंगस्टर तथा अन्य आपराधिक मामलों मे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल..
नशा तस्करों के विरूद्व PIT NDPS ACT के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये है निर्देश..
अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधि0, गैंगस्टर तथा अन्य आपराधिक मामलों के लगभग 04 दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत…..
देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मिशन ’’ ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 ’’ को सकार करने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में प्रभावी रोकथान लगाते हुए तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है. साथ ही जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व PIT NDPS ACT (स्वापक औषधी और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988) के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है. इसी क्रम के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गुरूचरण सिंह के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई, तो अभियुक्त वर्तमान में भी मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय होना तथा अपने गुर्गों के माध्यम से अपने नशे के कारोबार को फैलाने की जानकारी मिली, जिस पर अभियुक्त के विरूद्व PIT NDPS ACT में कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से समस्त दस्तावेज प्राप्त करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई तथा अभियुक्त को PIT NDPS ACT के तहत निरूद्व किये जाने हेतु रिपोर्ट एसएसपी देहरादून के माध्यम से सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित की गई, जिस पर सचिव, गृह उत्तराखण्ड शासन महोदय द्वारा अभियुक्त गुरूचरण सिंह को PIT NDPS ACT के तहत जिला कारागार में निरूद्व किये जाने के आदेश जारी किये गये।
इसी क्रम में 19-12-2024 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियुक्त गुरूचरण सिंह को उक्त आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर निरूद्व (DETAIN) हेतु जिला कारागार सुद्वोवाला में दाखिल किया गया। पूर्व में भी एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर नशा तस्करों को PIT NDPS ACT के तहत जिला कारागार सुद्वाोवाला में निरूद्व कराया गया था।
निरुद्ध अभियुक्त लगातार मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय था, जो अपने गुर्गाे के माध्यम से नशे के कारोबार को फैला रहा था, अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधि0, तथा अन्य आपराधिक मामलों के लगभग 04 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

