उत्तराखंड में तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा की लागत से प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है. जिसे अब केंद्र से भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गया है. अब उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का काम शुरू हो जाएगा.
देश पर की सभी खेल यूनिवर्सिटीज का अध्ययन करने के बाद उत्तराखंड में बनाई जा रही अत्यधिक हाईटेक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की अब रहा खुल गई है. हल्द्वानी गौलापार में प्रस्तावित 105 एकड़ में इस खेल यूनिवर्सिटी में 30 एकड़ के करीब वन विभाग की जमीन भी शामिल थी. इस पर क्लीयरेंस केंद्र से पिछले लंबे समय से लटका हुआ था. जिसे अब मंजूरी मिल गई है. केंद्र से क्लीयरेंस मिलने के बाद खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण को लेकर खेल विभाग ने खुशी जाहिर की है.
उत्तराखंड खेल यूनिवर्सिटी के पहले वॉइस चांसलर और खेल विभाग ने विशेष सचिव अमित सिन्हा ने बताया मानसखंड खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी के निर्माण को लेकर डीपीआर बिल्कुल तैयार है. वहीं, इस डीपीआर के तहत बनाए जाने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, खेल के मैदान और आवासीय हॉस्टल्स बनाने को लेकर कुछ ऐसा वन भूमि का भी शामिल था. जिसको लेकर प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था. उन्होंने कहा इस पर केंद्र से क्लीयरेंस मिलने के बाद अब जल्द ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा.
अमित सिन्हा ने कहा केंद्र से मिली क्लीयरेंस के बाद तेज गति से धरातल पर काम किया जाएगा. उम्मीद की जा सकती है कि अगले सत्र 2026 से उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का पहला बैच शुरू कर दिया जाएगा.
केंद्र से मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस के बाद प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्र ने बताया यह उत्तराखंड के लिए बेहद खुशी की बात. उन्होंने कहा उत्तराखंड खेल यूनिवर्सिटी के लिए केंद्र से क्लीयरेंस मिल गई है. उन्होंने कहा वन विभाग का फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट किसी विकास कार्य को रोकने के लिए नहीं बल्कि उसको आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट में जो प्रोविजन दिए गए हैं अगर उनका समय से और सही तरीके से पालन किया जाए तो क्लीयरेंस मिलने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

