डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है. तमाम योजनाओं को बढ़ावा दिए जाने से विकास तेजी से हो रहा है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है. यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है. इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वित्तीय सहायता उत्तराखंड के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनोपयोगी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार केंद्र और राज्य के समन्वय से प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग पूंजीगत परियोजनाओं, जैसे सड़क, पुल, शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल, ऊर्जा और अन्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

