कैबिनेट मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा कौन मांगेगा और कौन देगा? 🤔👀💸📝
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार के उस फैसले पर कड़ा प्रहार किया है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगने का नियम लागू किया गया है।
गोदियाल ने कहा, “सरकारी कर्मचारियों से संपत्ति का विवरण मांगना तो ठीक है, लेकिन सवाल यह उठता है कि कैबिनेट मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा कौन मांगेगा और कौन देगा?”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है, जबकि बड़े नेताओं और मंत्रियों की संपत्तियों पर कोई पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। यह दोहरा मापदंड जनता के सामने साफ झलक रहा है।कांग्रेस नेता ने मांग की कि यदि सरकार वाकई पारदर्शिता चाहती है, तो सबसे पहले कैबिनेट मंत्रियों और उच्च पदाधिकारियों से उनकी संपत्ति का सार्वजनिक ब्योरा मांगना चाहिए। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और जनता का विश्वास बहाल होगा।
#Congress


