Close Menu
The Ganga NewsThe Ganga News
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • 23 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे
  • मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्य को शीघ्र पूर्ण करें, 15 दिन में  निर्णय लें : मुख्य सचिव
  • महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल..देहरादून में एक के बाद महिलाओं के शव मिलने का नारा जारी..अब चुना भट्टा भट्टा खंड में मिला निर्मम राज्य में महिला का शव..
  • HC में हुई तीर्थस्थलों पर अवैध कब्जे के मामले की सुनवाई
  • देहरादून में गैस के लिए अब नई व्यवस्था; प्लांटों से नहीं, होम स्टार्टअप्स से प्राप्त गैसें
  • उत्तराखंड में एनसीईआरटी की नकली किताब का भंडाफोड, मोटोरोला लाख की किताब बरामद
  • सीएम धामी ने रविवार को नगला तराई और हेलीपैड के दौरान खटीमा यात्रा की, समाजवादी पार्टी के नेता और जनता से मुलाकात की
  • तत्कालीन देहरादून SSP जन्मेजय खंडूरी और SO नरेंद्र के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, जानिए मामला
  • उत्तराखंड के दो आईपीएस पहुंचे हाईकोर्ट, आईजी से डीआईजी बनाकर भेजे गए थे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
  • कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
Tuesday, March 17
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
The Ganga NewsThe Ganga News
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
The Ganga NewsThe Ganga News
Home » उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी सौगात, 184 ग्रामीण सड़कों के लिए ₹1700 करोड़ मंजूरकमेंट बॉक्स में खबर का लिंक
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी सौगात, 184 ग्रामीण सड़कों के लिए ₹1700 करोड़ मंजूर

कमेंट बॉक्स में खबर का लिंक

Ganga NewsBy Ganga NewsDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने प्रदेश की कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और हाल ही में उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा की. बैठक के दौरान राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी.

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल की प्राकृतिक आपदा में प्रदेश की 946 सड़कें और 15 पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके पुनर्निर्माण के लिए करीब 650 करोड़ रुपए की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य के लिए यह क्षति बड़ी चुनौतीपूर्ण है और ऐसी स्थिति में केंद्र से विशेष सहयोग अपेक्षित है, ताकि प्रभावित अवसंरचना का त्वरित पुनर्निर्माण किया जा सके. सीएम ने आपदा से क्षतिग्रस्त करीब 5900 घरों की मरम्मत के लिए भी उत्तराखंड को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया.

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 90 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के हैं और फसलों को जंगली जानवरों से होने वाली क्षति एक गंभीर चुनौती है. इस संदर्भ में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) डीपीआर योजना के तहत घेराबंदी कामों को शामिल किए जाने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने फसलों की सुरक्षा और उत्पादन वृद्धि के लिए अलग से बजट की व्यवस्था किए जाने की जरूरत बताई. जिसके लिए आगामी पांच सालों तक हर साल 200 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था करने का आग्रह किया.

इस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही अग्रिम धनराशि आवंटित करने का आश्वासन दिया, जिससे घेराबंदी के काम व्यापक स्तर पर शुरू किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने पीएम-आरकेवीवाई योजना के तहत स्वच्छता एक्शन प्लान नमामि गंगे क्लीन अभियान के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत 98 करोड़ रुपए शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया. केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लिया जाएगा और केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Ganga News
  • Website

Related Posts

23 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे

March 16, 2026
Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्य को शीघ्र पूर्ण करें, 15 दिन में  निर्णय लें : मुख्य सचिव

March 16, 2026
Read More

महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल..देहरादून में एक के बाद महिलाओं के शव मिलने का नारा जारी..अब चुना भट्टा भट्टा खंड में मिला निर्मम राज्य में महिला का शव..

March 16, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

23 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे

March 16, 2026

एसडीसी फाउंडेशन के कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, संस्कृति कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ते प्लास्टिक वेस्ट को लेकर जताई चिन्ता

March 5, 2025

 देहरादून में नीति आयोग द्वारा ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र में सतत विकास के लिए स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीतियां’ विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोज

February 17, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़: सोने के दाम ने तोड़ा रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई

February 5, 2025

The Ganga News is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Editor: Sonam Rawat
Address: 33 Dunda Mason, Genwala, PO: Geonla
Uttarkashi, Uttarakhand, India 249152
Email Us: ganganews39@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

23 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे

March 16, 2026

मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्य को शीघ्र पूर्ण करें, 15 दिन में  निर्णय लें : मुख्य सचिव

March 16, 2026

महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल..देहरादून में एक के बाद महिलाओं के शव मिलने का नारा जारी..अब चुना भट्टा भट्टा खंड में मिला निर्मम राज्य में महिला का शव..

March 16, 2026
Most Popular

बजट 2026: ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री जल मिशन की मंजूरी, 3500 करोड़ के अलावा अतिरिक्त राशि

February 2, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

February 7, 2026

फिर आया कोर्ट को मेल
आपको बता दें कि डीज़ डे भी कोर्ट को एक मेल आया था जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

February 19, 2026
© 2026 The Ganga News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?