
शिकांजा:SSP दून का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार..नामी कंपनी की ऑनलाइन डिलीवरी करने की आड़ में नशा तस्करी धंधा..लाखों की ड्रग्स के साथ तीन सक्रिय तस्कर गिरफ्तार..
Top 5%
₹55.66
परमजीत सिंह लाम्बाDecember 9, 2025

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फ़ूड/घरेलू सामान की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉयज की आकस्मिक चेकिंग के दिये है निर्देश..गिरफ्तार डिलीवरी बॉय Blinkit कम्पनी में करते थे काम…ऑनलाइन डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 02 डिलीवरी बॉय सहित 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 09 लाख रु० कीमत की 29.94 ग्राम अवैध स्मैक व 158 ग्राम चरस हुई बरामद..
देहरादून:घरेलू सामान की ऑनलाइन डिलीवरी करने के आड़ में नशा तस्करी करने वाले एक गैंग का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्तों में से दो अभियुक्त नामी कंपनी में ऑनलाइन डिलीवरी और एक अभियुक्त हरिद्वार में वेटर की नौकरी करता था..तस्करों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और चरस बरामद की है,जिसकी क़ीमत लाखों में आँकी गईं हैं.पुलिस खुलासे के अनुसार तीनों अभियुक्त तस्कर शार्टकट तरिके से जल्दी पैसा कमाने के लालच में ऑनलाइन कंपनी blinkit में काम करने के दौरान स्थानीय लोगों और कॉलेज़ के छात्र-छात्राओं को मोटे मुनाफ़े में नशे की डोज बेचने का काम करते थे.पकड़े गए गैंग के अभियुक्त पहले भी जेल जा चुके है.

