देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से सिख समुदाय पर दिए गए बयान के बाद से ही उत्तराखंड में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. जब हरक सिंह रावत की ओर से बयान दिया गया था, उसके बाद सिख समुदाय के लोगों ने हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया था. बढ़ते मामले को देखते हुए हरक सिंह रावत ने गुरुद्वारा जाकर सामूहिक माफी मांगने के साथ प्रायश्चित किया था. साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस पर कहा है कि गलती को स्वीकारना ही सच्ची सेवा है. इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “किसी को कोई ठेस पहुंचे, किसी को हानि पहुंचे ऐसा काम नहीं होना चाहिए.”
हरक सिंह रावत बयान विवाद: दरअसल, कुछ दिन पहले देहरादून में चल रहे वकीलों के आंदोलन में अपना समर्थन देने हरक सिंह रावत पहुंचे हुए थे. इसी दौरान उन्होंने एक सिख वकील पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. हालांकि, हरक सिंह रावत को ये नहीं मालूम था कि उनका बड़बोलापन उनपर ही भारी पड़ जाएगा. हरक सिंह के बयान के बाद ही सिख समुदाय के लोग हरक पर भड़क गए. देहरादून समेत कई स्थानों पर हरक का विरोध प्रदर्शन होने गया. यही नहीं, विरोध की ये आग पंजाब तक पहुंच गई. बढ़ते मामले को देखते हुए आखिरकार हरक सिंह रावत बैक फुट पर आए और माफी मांगते हुए खेद प्रकट किया. साथ ही गुरुद्वारा जाकर सामूहिक माफी मांगने के साथ प्रायश्चित किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

