आज नगर पालिका परिषद् बडकोट में रवांई शरदोत्सव संस्कृति,पर्यटन एंव विकास मेला-2025 का शुभारंभ माँ भगवती माता की डोली,माँ भद्रकाली देवी,बाबा बौखनाग एंव माननीय विधायक श्री संजय डोभाल जी एंव ब्लॉक प्रमुखा श्रीमती सरोज पंवार जी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद डोभाल जी,श्री अजवीन पंवार जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरिमोहन सिंह नेगी जी संग मेले का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उट्घाटन किया गया।
इस दौरान विभागों एवम् स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।यह ऐतिहासिक मेला संस्कृति के संरक्षण एवं व्यापारिक दृष्टिकोण के साथ ही सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों,बड़कोट के सम्मानित जन प्रतिनिधियों व सम्मानित जन मानस से प्राप्त स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
मैं एक बार पुनः रंवाई शरदोत्सव संस्कृति,पर्यटन एवं विकास मेला बड़कोट व ऐसे ही समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों/आयोजनों को आयोजित करने वाली समितियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित करता हूँ।जो निरंतर सभी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने हेतु प्रयत्न शील है।
ऐसे सभी कार्यक्रमों में दूर-दूर से आई जनता जनार्दन को भी कार्यक्रम सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार।
न्यूज़ ब्येरो _ गंगा न्यूज़ उत्तरकाशी

