जनसेवा केंद्र पर नहीं पाई गई रेट लिस्ट; और ना ही प्रमाण पत्रों की पंजिका का विवरण; अग्रिम आदेशों तक केंद्र संचालन किया बंद
उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी; तहसीलदार सुरेंद्र देव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कार्रवाई
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन-सेवा से जुड़े किसी भी केंद्र पर अनियमितता, उपभोक्ता शोषण या पारदर्शिता का अभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनहित सर्वाेपरि है, और सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन निरंतर सघन निरीक्षण अभियान जारी रखेगा।” इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे..