उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 52 शिक्षकों पर अब जांच की तलवार लटक रही है. वैसे तो फर्जी प्रमाण पत्र मामले को लेकर काफी पहले ही कई शिक्षक सवालों के घेरे में आ चुके थे, लेकिन मामले के कोर्ट तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग भी प्रकरण पर गहरी नींद से जाग गया है. मामले में अब फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाने वालों के खिलाफ जांच का दावा किया गया है.
52 टीचरों पर लटकी जांच की तलवार: शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी पाने के मामले यूं तो पहले भी आते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला दिव्यांग जनों के हक से खिलवाड़ करने का है. इस मामले में शिक्षा विभाग पहले ही काफी हद तक यह स्पष्ट कर चुका है कि कई शिक्षकों द्वारा फर्जी तरह से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए गए और इसी के आधार पर उन्होंने शिक्षा विभाग में नौकरी पाई.
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी लेने का है शक: मामला तब सामने आया जब खुद दिव्यांग जन फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायतों को लेकर कोर्ट की शरण में पहुंच गए. इस मामले में न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन ने जनहित याचिका के आधार पर शिक्षा विभाग से उन शिक्षकों की सूची मांगी है, जिनके प्रमाण पत्र पूर्व में फर्जी पाए गए थे. खास बात यह है कि इसके बाद जाकर शिक्षा विभाग ने आनन फ़ानन में ऐसे शिक्षकों को 15 दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया. इस मामले में दिव्यांग जन लगातार ऐसे फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद करीब 2 साल बीतने के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
तय नहीं हुई जवादेही: बड़ी बात यह है कि मेडिकल बोर्ड द्वारा ऐसे शिक्षकों को किस तरह प्रमाण पत्र दे दिए गए, इस पर भी अभी कोई जवाब देही तय नहीं हुई है. हालांकि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाए गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कई दरोगा इंस्पेक्टर इदर से उदर
- उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं! सियासी सरगर्मियां बढ़ीं, क्या दिसंबर में होंगे?
हरिद्वार कुंभ और प्रस्तावित जनगणना के बीच उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता ने चर्चाओं को नया बल दे दिया है. - बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा
- उत्तराखंड आईं नेपाली बहुओं पर नया संकट, शादी के बाद भी हक अधूरा, SIR से कटेगा उनका वोट
- बदलावों के दौर से गुजर रही उत्तराखंड भाजपा, जानिये क्या हैं इसके सियासी मायने
- बड़कोट पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुकदमे के ट्रायल पर लगी रोक
- उत्तरकाशी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, घर में घुसकर कर रहे अटैक
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, जानिए कैसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म भूषण से सम्मानित करेंगी. भगत ‘दा’ के बारे में जानिए - उत्तराखंड पुलिस के सामने पेश हुये मासूम शर्मा, दर्ज करवाये बयान, जानिये पूरा मामला
- उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, सैनिक परिवारों से मुलाकात की योजना
Tuesday, July 28

