कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो पर राज्य सरकार का पक्ष रखा। कहा कि आरोप लगाने वाले सामने आकर सरकार का पक्ष रखे, हम जॉच के लिए तैयार है।
कहा कि इस गंभीर मामले में सरकार ने शुरू से ही निष्पक्ष, पारदर्शी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही ऑडियो क्लिप के संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और उनकी विधिवत जांच जारी है। जांच में यदि कोई भी नया तथ्य या साक्ष्य सामने आता है तो उसके आधार पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि साक्ष्य उपलब्ध कराने वाले को सरकार की ओर से सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से संबंधित कोई भी जानकारी या साक्ष्य था, तो विवेचना के दौरान उसे SIT को उपलब्ध कराया जा सकता था। उस समय पुलिस द्वारा भी सार्वजनिक रूप से यह अपील भी की गई थी कि यदि किसी के पास किसी वीआईपी या अन्य व्यक्ति से जुड़ा कोई तथ्य या प्रमाण हो तो वह जांच एजेंसियों को साझा करे।
उन्होंने कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई, राज्य सरकार ने तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। मामले में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी।
उनियाल ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले की सीबीआई जांच कराने हेतु माननीय उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की गई थी। इस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने SIT की जांच पर विश्वास जताते हुए सीबीआई जांच की आवश्यकता से इंकार कर दिया। इसके पश्चात यह मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय में भी गया, जहां न्यायालय ने विवेचना से संतुष्टि व्यक्त करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
- SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
- दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
- गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल, चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
- शिक्षा निर्देशक पर हमलों के विरोध में दो दिवस कार्य निष्कासन, काली पट्टी स्ट्रिप्स का प्रदर्शन
- विक्रम शर्मा हत्याकांड का रॉकेट, जिम से मिली स्टिलेटोस की साजिश रची गई थी
- महाकुंभ 2027 हरिद्वार में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
- रोपवे बोर्ड को गति देने हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गई
- मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यलाओं की सुरक्षा के लिए sop होंगी जारी
Sunday, March 15

