
इसके बारे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लोहासरकार द्वारा अन्नदाताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर ठोस और संवेदनशील निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की आवश्यकताओं और उनकी उपज के उचित मूल्य को ध्यान में रखते हुए गन्ना मूल्य निर्धारण प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया गया है।गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य ₹375 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹365 प्रति कुंतल निर्धारित था। आगामी पेराई सत्र 2025–26 के लिए इन मूल्यों में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए अगेती प्रजाति का मूल्य ₹405 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹395 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
