गंगा न्यूज़
उत्तराखंड
uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस का ‘आला’वाला अफसर, घायल सिपाही के लिए बना डॉक्टर, देखिये वीडियो
गोली लगने से घायल हुए सिपाही के इलाज में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद जुटे रहे. नैनीताल कप्तान की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
SSP Manjunath TC
एसएसपी मंजूनाथ टीसी
गंगा न्यूज़
हल्द्वानी: आज हम आपको ऐसे आईपीएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक डॉक्टर भी हैं. उत्तराखंड के नैनीताल में तैनात एसएसपी मंजूनाथ टीसी की कहानी प्रेरित करने वाली है. बीते दिन भीमताल के खन्स्यु क्षेत्र में दबिश देने गई कुमाऊं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. इस घटना में एसटीएफ का एक सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए. जैसे ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी को घटना की सूचना मिली वो तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और घायल सिपाही के इलाज में खुद जुटे रहे. जबकि प्रशासनिक ढांचे में ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती हैं. एसएसपी द्वारा घायल सिपाही का इलाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नैनीताल कप्तान की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
एसएसपी ने घायल सिपाही का किया इलाज: दरअसल, बीते दिन भीमताल के ओखलकांडा खस्यू में तस्करी की सूचना पर पहुंची एसटीएफ की टीम पर अज्ञात तस्कर द्वारा एक सिपाही पर फायर झोंक दी. इस दौरान एसटीएफ का सिपाही और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. जैसे ही घायल सिपाही को इलाज के लिए हल्द्वानी निजी अस्पताल लाया गया तो सूचना पर नैनीताल जनपद के कप्तान मौके पर पहुंचे, आईसीयू वार्ड में सिपाही से मुलाकात के दौरान उन्होंने खुद ही कमान संभाले हुए, घायल सिपाही

