जनपद उत्तरकाशी में से दुखद घटना सामने आई है। जहां पहाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है। बताया कि भालू को देख डर से भाग रहा था। तभी यह दर्दनाक हुआ है। मृतक की पहचान सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी (72) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत मची है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटधार नामे तोक के पास हुई है। जहां अचानक भालू देखने से विद्या प्रसाद रतूड़ी घबरा गए। इस दौरान डर के चलते वह भागते हुए पहाड़ी से नीचे मोटर मार्ग पर जा गिरे। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रतूड़ी लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। क्षेत्र में भालू दिखने से एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आनन-फानन में गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। इसके अलावा घटना की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
- SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
- दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
- गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल, चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
- शिक्षा निर्देशक पर हमलों के विरोध में दो दिवस कार्य निष्कासन, काली पट्टी स्ट्रिप्स का प्रदर्शन
- विक्रम शर्मा हत्याकांड का रॉकेट, जिम से मिली स्टिलेटोस की साजिश रची गई थी
- महाकुंभ 2027 हरिद्वार में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
- रोपवे बोर्ड को गति देने हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गई
- मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यलाओं की सुरक्षा के लिए sop होंगी जारी
Saturday, March 14

