संविधान दिवस के अवसर पर अभियोजन विभाग उत्तराखंड के द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में स्थित सभागार में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विशिष्ट अतिथि सचिव गृह शैलेश बगौली, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के
डीजीपी दीपम सेठ, निदेशक अभियोजन ए०पी० अंशुमन, माननीय विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि उपनिवेशिक कानून से नए कानून को उन्मुक्त होने व आपराधिक न्याय प्रणाली को और सार्थक व सुलभ बनाने का जो प्रयास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है उसे सार्थक बनाना है। अभियोजन न्याय व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो पीड़ित को न्याय दिलाने में अपना अथक प्रयास से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है, इसके बाद उत्तराखंड अभियोजन पत्रिका का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथि के द्वारा की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

उक्त कार्यक्रम के तीन सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी एस खिमाल जी रहे। कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को जिला सत्र न्यायधीश महोदय व आई०जी० ट्रेनिंग आनंद शंकर ताकवाले द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।


