
हमारी यमुनोत्री विधानसभा के माननीय विधायक श्री संजय डोभाल जी, रवाईं की गौरवमयी बेटी एवं ऋषिकेशकी जनसेविका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुनि की रेती आदरणीया Neelam Bijalwan जी तथा आप तीनों जनसेवकों की पूजनीय माताजी की ससम्मान उपस्थिति में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का क्षण रहा।
पांडवास टीम द्वारा प्रस्तुत गढ़वाल–कुमाऊँ की सांस्कृतिक धरोहर, आधुनिक संगीत की उमंग और रवाईं की पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने मन में रोमांच, गर्व और ऊर्जा का संचार किया।
रवाईं शरदोत्सव को यादगार बनाने वाले मा.अध्यक्ष विनोद डोभाल जी के सभी सहयोगियों, कलाकारों और प्रतिभागियों के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।


