
उत्तराखंड
uttarakhand
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखंडदिल्लीबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानहरियाणाहिमाचल प्रदेश
देहरादून में सिख समाज का विरोध प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
हरक सिंह रावत की सिख वकील पर की गई टि्प्पणी भारी पड़ गई. इस मामले में सिखों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.


देहरादून: बीते शुक्रवार को अधिवक्ताओं के धरने पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सिख वकील पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. हालांकि इसके बाद शाम को हरक सिंह बार एसोसिएशन कार्यालय में पहुंचे और भावनाएं आहत होने पर अपना पक्ष रखते हुए क्षमा मांगी. इसके बाद वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उन्हें माफ़ भी कर दिया था.
अपने संबोधन के दौरान हरक सिंह रावत ने सिख वकील पर की थी टिप्पणी: हरक सिंह रावत का कहना है कि धरना स्थल पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जिस सिख वकील को बैठने के लिए कहा था, उनसे उनके निजी रिश्ते रहे हैं. उनकी भावना किसी का उपहास उड़ाने की नहीं थी. हालांकि शनिवार को सिख समाज के लोगों ने उनके बयान पर आक्रोश जताते हुए देहरादून के घंटाघर पर विरोध स्वरूप हरक सिंह रावत का पुतला दहन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन भाजपा के पार्षद संतोख नागपाल की अगुवाई में किया गया.

