देहरादून: उत्तराखंड में सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है. शासन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी के दौरान 9 IPS अधिकारियों को पदोन्नति दिए जाने पर हरी झंडी दे दी गई है. इन सभी अधिकारियों को काफी समय से DPC होने का इंतजार था, जिस पर अब अंतिम मोहर लगा दी गई है.
उत्तराखंड पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम अपडेट सामने आया है. दरअसल राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी (Departmental Promotion Committee) की है, जिससे नए साल से ठीक पहले राज्य के कई भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिलने जा रहा है.
खास बात ये है कि DPC के बाद पदोन्नति आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में शीर्ष ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा. पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक पर अभिनव कुमार को पदोन्नत किया गया है. अभिनव कुमार राज्य के वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं. इससे पहले भी वे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक पर निवेदिता कुकरेती, पी रेणुका और बरिंदर जीत सिंह को पदोन्नति मिली है. पी रेणुका और बरिंदर जीत सिंह इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं. ऐसे में इन दोनों अधिकारियों को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है. प्रोफार्मा पदोन्नति का अर्थ है कि वर्तमान तैनाती पर रहते हुए उन्हें उच्च रैंक का लाभ मिलेगा, जबकि वास्तविक पदभार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद राज्य में ग्रहण किया जाएगा. निवेदिता कुकरेती की पदोन्नति को भी विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
- SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
- दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
- गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल, चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
- शिक्षा निर्देशक पर हमलों के विरोध में दो दिवस कार्य निष्कासन, काली पट्टी स्ट्रिप्स का प्रदर्शन
- विक्रम शर्मा हत्याकांड का रॉकेट, जिम से मिली स्टिलेटोस की साजिश रची गई थी
- महाकुंभ 2027 हरिद्वार में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
- रोपवे बोर्ड को गति देने हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गई
- मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यलाओं की सुरक्षा के लिए sop होंगी जारी
Sunday, March 15

