देहरादून: पिछले ढाई सालों से अनुपस्थित चल रहे पुलिसकर्मी को एसएसपी ने बर्खास्त कर दिया है. कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही पूर्ण होने के बाद एसएसपी दून ने ये एक्शन लिया है. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी के प्रति लापवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बता दें पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल अनिल सिंह, जिन्हें पहले में जनपद देहरादून से 16 अप्रैल 2023 को को शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जनपद चमोली भेजा गया था. कांस्टेबल ने ड्यूटी पर आगमन न करवाते हुए 65 दिवस अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर 20 जून 2023 को जनपद देहरादून में आगमन करवाया. इस दौरान 1 सितंबर 2023 को कांस्टेबल पुलिस लाइन में सुबह गणना से अनुपस्थित हो गया. जिसके द्वारा आज तक अपनी वापसी नहीं कराई गई.
इस प्रकरण की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई थी. कांस्टेबल के खिलाफ प्रचलित विभागीय कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल ने विभागीय कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया. सीओ लाइन ने विभागीय जांच पूरी कर एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की. जिसके बाद आज एसएसपी देहरादून ने विभागीय कार्रवाई पर निर्णय कर कांस्टेबल अनिल सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया


