आज राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत जी और तमाम वरिष्ठ साथियों की उपस्थिति में हमने उत्तराखंड से National Talent Hunt Program की औपचारिक शुरुआत की।
यह कार्यक्रम केवल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार के हर समर्पित कार्यकर्ता के लिए समान अवसर लेकर आया है, चाहे वे युवा हों, अनुभवी हों या लंबे समय से संगठन में सक्रिय हों।
इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य है
👉 कांग्रेस के प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की अगली पीढ़ी तैयार करना
👉 ज़िले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक योग्य और प्रभावी चेहरों को मंच देना
👉 मुद्दों पर स्पष्ट सोच रखने वाली टीम का निर्माण करना
आज पोस्टर जारी कर इस अभियान को प्रदेशभर में गति देने का संकल्प लिया गया।
कौन आवेदन कर सकता है?
इस प्रोग्राम में आयु कोई बाधा नहीं है।
यदि कोई कार्यकर्ता –
✔ कांग्रेस विचारधारा को समझता है
✔ समसामयिक मुद्दों पर पकड़ रखता है
✔ स्पष्ट और प्रभावी अभिव्यक्ति रखता है
✔ पार्टी और प्रदेश के लिए आवाज़ बनना चाहता है
तो यह मंच उसी के लिए है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ व प्रक्रिया
📌 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 2 दिसंबर
📌 3–7 दिसंबर – आवेदन स्क्रूटनी
📌 9–17 दिसंबर – क्षेत्रीय इंटरव्यू
📌 19–20 दिसंबर – देहरादून में इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन
➡️ आवेदन केवल क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल रूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट–आधारित रहेगी।
चयन के मापदंड
उम्मीदवार का मूल्यांकन इन आधारों पर होगा,
✔ विचारधारा की समझ
✔ समसामयिक विषयों पर पकड़
✔ संवाद क्षमता
✔ राजनीतिक संवेदनशीलता
✔ भाषा पर नियंत्रण
हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड से ऐसे प्रतिनिधि सामने आएँ जो आने वाले वर्षों में कांग्रेस की राष्ट्रीय आवाज़ बन सकें।
उत्तराखंड के लिए यह अभियान क्यों महत्वपूर्ण?
राज्य के वास्तविक मुद्दों, बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और अव्यवस्थित विकास, पर मजबूत, प्रशिक्षित और तथ्य–आधारित आवाज़ की जरूरत है।
यह अभियान उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में,
श्री गणेश गोदियाल जी, श्री हरीश रावत जी, डॉ. हरक सिंह रावत जी, साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं,
यह कांग्रेस परिवार के हर उस कार्यकर्ता के लिए है जो मेहनत, योग्यता और विचारधारा के साथ जनता की आवाज़ बनना चाहता है।
आइए, उत्तराखंड से राष्ट्रीय स्तर तक एक नई और मजबूत मीडिया टीम तैयार करें।
#NationalTalentHunt #INC #Uttarakhand #CongressVoice #MediaTeam #CongressFamily


