मुख्य सेवक सदन में कुल 215 कार्मिकों व अधिकारियों जिसमें 104 उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), 88 गुल्मनायक (पी०एस०सी०) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नवनियुक्त समस्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं।
यह प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष नीतियों का ही प्रत्यक्ष परिणाम है कि अब तक 27 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हो चुका है। हमारी सरकार उत्तराखंड पुलिस को आधुनिक, स्मार्ट और जन-संवेदनशील बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है साथ ही पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु नवाचारों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री Naresh Bansal जी, माननीय विधायक श्री Khajan Dass जी एवं श्री Umesh Sharma Kau जी भी उपस्थित रहे।



