ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी सिख किसान सुखवंत सिंह ने 4 करोड़ रुपये की जमीन ठगी और पुलिस की कथित अनदेखी से परेशान होकर नैनीताल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर LIVE वीडियो बनाकर पूरे मामले का खुलासा किया और उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने खुद को न्याय न मिलने से पूरी तरह टूट चुका बताया। साथ ही कहा कि बॉडी पार्ट बेचकर पैसे एसएसपी और अन्य पुलिस कार्मिकों में बांट देना।
आत्महत्या से पहले बनाए गए फेसबुक LIVE वीडियो में सुखवंत सिंह ने बेहद भावुक और तीखे शब्दों में अपनी पीड़ा रखी। वीडियो की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा—“मैं एक किसान हूं और मैं मर चुका हूं। अब आप मेरी यह वीडियो मरने के बाद देख रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि काशीपुर के एक गिरोह ने उनसे करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी की। इसमें से करीब 3 करोड़ रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये बैंक खाते के जरिए दिए गए थे।

