
शनिवार को उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप बैठक हुई. इस बैठक में 2 पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत मौजूद नहीं थे. बैठक में पहली बार ऐसा हुआ जब कोर ग्रुप बैठक बिना प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के संपन्न हुई. बैठक की खास बात यह भी थी कि इसमें हरिद्वार से विधायक कौशिक भी मौजूद थे. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में आये थे.
कोर ग्रुप बैठक में शामिल हुये ये नेता
पुष्कर धामी,मुख्यमंत्री
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष
अजेय, संगठन महामंत्री
त्रिवेंद्र रावत, हरिद्वा सांसद
रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री
अनिल बलूनी,लोकसभा सांसद
अजय टम्टा, लोकसभा सांसद
माला राज्य लक्ष्मी शाह, लोकसभा सांसद
अजय भट्ट, लोकसभा सांसद
नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद
कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद
सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री
धनसिंह रावत, कैबिनेट मंत्री
मदन कौशिक, विधायक, हरिद्वार
महेंद्र भट्ट ने बताया 23 मार्च को सरकार के सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसमें डेढ़ से दो लाख तक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी या गृहमंत्री अमित शाह को शामिल करने का प्लान किया जाएगा. इस कार्यक्रम की डेट्स को लेकर कोर कमेटी की बैठक होगी. जिसमें सब फाइनल किया जाएगा.
इसके अलावा मोर्चा की संयुक्त बैठक और आने वाले चुनावों में मोर्चो की क्या कुछ भूमिका होगी इस पर चर्चा हुई. इसकी बैठक मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी. बूथों को जीतने, ख़ास तौर पर जिन बूथों में पीछे हारे हैं उनको मजबूत करने की दिशा में विधायकों को ख़ास तौर पर हिदायत दी गई है. महेंद्र भट्ट ने बताया विधायकों की बैठक भी संगठन स्तर और मुख्यमंत्री लेने वाले हैं. जिसमे इंटरनल सर्वे और फीडबैक पर बात होगी.

